ITI छात्र की हत्या का आरोपी TMC नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक आईटीआई छात्र को पीट-पीट कर मार डालने के मामले में 10 आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस नेता तापस मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक कौशिक पुरकैत के परिजनों द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद से टीएमसी का उप पंचायत प्रधान तापस फरार था.

Advertisement
आईटीआई छात्र को पीट-पीट कर मार डाला आईटीआई छात्र को पीट-पीट कर मार डाला

मुकेश कुमार / BHASHA

  • डायमंड हार्बर,
  • 13 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक आईटीआई छात्र को पीट-पीट कर मार डालने के मामले में 10 आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस नेता तापस मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक कौशिक पुरकैत के परिजनों द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद से तापस फरार था.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तापस को गुरुवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले में दुत्तापुकुर के पास से गिरफ्तार किया गया. उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. कार में उसके साथ बिल्तू नाम का एक युवक था. उस युवक को भी हिरासत में लिया गया है. चार अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

बताते चलें कि मृतक कौशिक पुराकेत अपने संबंधी से मिलने हरिंदंगा के डायमंड हार्बर आया हुआ था. एक भैंस चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट की. पीड़ित के परिजनों ने अपनी शिकायत में 10 लोगों का नाम लिया था. शुरुआत में पीड़ित के पिता ने पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »