ISIS ने दी उत्तर मध्य रेलवे को निशाना बनाने की धमकी

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है. यह धमकी बाकयदा एक पत्र जारी करके दिया गया है. इसके बाद धौलपुर रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रख रही है.

Advertisement
खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की नई साजिश खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की नई साजिश

मुकेश कुमार

  • जयपुर,
  • 20 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है. यह धमकी बाकयदा एक पत्र जारी करके दिया गया है. इसके बाद धौलपुर रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रख रही है. इसके साथ ही ट्रेन में आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग भी की जा रही है.

Advertisement

आरपीएफ चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि 17 मार्च को भंडई स्टेशन पर ट्रैक पर एक चट्टान रख दी गई थी. इस दौरान अंडमान एक्सप्रेस ड्राइवर की सतर्कता के चलते हादसे का शिकार होते बच गई. घटनास्थल से आतंकी हमले का एक नोट भी मिला है. इसमें कुछ बड़े नेताओं पर हमले कराने के साथ ही आगरा, मथुरा सहित उत्तर मध्य रेलवे को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. धौलपुर उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन में आता है.


चौकी प्रभारी ने बताया कि इस वजह से धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आईएसआईएस की धमकी के बाद रात को टास्क फोर्स धौलपुर से आगरा तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए चलती है. इसके अलावा आरपीएफ के जवान रात को ट्रेनों में भी सुरक्षा की दृष्टि से गश्त पर बढ़ा दिए हैं. किसी के संदिग्ध दिखने पर उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अन्य जगहों पर भी सुरक्षा चाक-चौबंद है.

Advertisement


कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ताज महल आईएसआईएस के निशाने पर है. आईएसआईएस समर्थित 'अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर' ने एक ग्राफिक्स जारी किया है, जिसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को भी टारगेट पर दिखाया गया है. इस खुलासे के बाद ताज महल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आईएसआईएस से जुड़े एक चैनल ने यूपी एटीएस के साथ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्ला को 'खलीफा का सिपाही' बताया था

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement