टीचर ने छात्रा से कहा- आईकार्ड के बदले बनाओ शारीरिक संबंध, अरेस्ट

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक टीचर ने छात्रा को आईकार्ड देने के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. छात्रा ने टीचर की इन बातों को फोन पर रिकार्ड कर लिया. पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पीड़ित छात्रा ने फोन पर रिकॉर्ड की बातचीत पीड़ित छात्रा ने फोन पर रिकॉर्ड की बातचीत

राहुल सिंह

  • नागपुर,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक टीचर ने छात्रा को आईकार्ड देने के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. छात्रा ने टीचर की इन बातों को फोन पर रिकार्ड कर लिया. पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता नागपुर में एक निजी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही है. छात्रा की कुछ दिन पहले परीक्षा थी. पीड़िता के अनुसार, 13 अप्रैल को परीक्षा के बाद वह गलती से अपना और आईकार्ड वहीं भूल गई थी. छात्रा का फोन और आईकार्ड शिक्षक अमित गणवीर को दे दिया गया.

अमित ने छात्रा का मोबाइल फोन तो वापस कर दिया लेकिन उसने आईकार्ड देने से मना कर दिया. जिसके बाद अमित अक्सर पीड़िता को फोन कर परेशान करने लगा. अमित की अश्लील बातों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने उसकी काली करतूतों को सबके सामने लाने का फैसला किया.

छात्रा ने आरोपी अमित की को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया. इस बातचीत में आरोपी ने पीड़ित छात्रा से आईकार्ड के बदले एक रात उसके साथ बिताने की बात कही थी. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में आरोपी शिक्षक अमित के खिलाफ शिकायत की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »