DCW वॉलंटियर के साथ मारपीट मामले में 6 महिलाएं गिरफ्तार

जब ये रेड मारी गई तो स्वाति मालिवाल के साथ नशा मुक्ति पंचायत की एक महिला सदस्य भी मौजूद थीं. साथ ही पुलिस भी मौजूद थी. इसके बाद गुरुवार को मालिवाल के साथ छापा मारने गईं महिला सदस्य को सांसी समुदाय की महिलाओं ने बुरी तरह से पीटा, और उनके कपड़े भी फाड़ दिए.

Advertisement
DCW अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ छापेमारी करने गई थी  वॉलंटियर DCW अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ छापेमारी करने गई थी वॉलंटियर

चिराग गोठी / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ बुधवार को नरेला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं द्वारा DCW की एक महिला वॉलंटियर के साथ मारपीट के आरोप में 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. DCP रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रवीण के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उनके कपड़े फट गए थे, लेकिन उन्हें निव्रस्त्र कर परेड कराए जाने की बात गलत है.

Advertisement

अपनी वॉलंटियर पर हुए हमले के विरोध में आज दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के महिला संगठन का एक प्रतिनिधमंडल उपराज्यपाल से मुलाकात करेगा. इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़िता से मिलने 11 बजे के करीब लोक नायक जयनारायण हॉस्पिटल जाएंगे.

इस बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि इस मामले में पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है. साथ ही लापरवाही के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने बुधवार की शाम 7:30 बजे अपने स्टाफ के साथ नरेला में सांसी समुदाय के लोगों के एक घर में छापा मारा था. ऐसी जानकारी थी कि इस घर में शराब की बोतलें हैं. जब रेड मारी गई तो घर का मालिक राकेश और उसकी पत्नी आशा नहीं मिले. इन दोनों के खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जब घर की तलाशी ली गई तो वहां पर 312 क्वार्टर और 12 बोतल बियर मिली. इसपर नरेला थाने ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

Advertisement

जब ये रेड मारी गई तो स्वाति मालिवाल के साथ नशा मुक्ति पंचायत की एक महिला सदस्य भी मौजूद थीं. साथ ही पुलिस भी मौजूद थी. इसके बाद गुरुवार को मालिवाल के साथ छापा मारने गईं महिला सदस्य को सांसी समुदाय की महिलाओं ने बुरी तरह से पीटा, और उनके कपड़े भी फाड़ दिए. पीड़िता ने घटना की थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

इस मामले के बाद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि, ''रात हमने नरेला में घर में बिकती शराब पकड़ाई, पुलिस ने बेचने वालों को अरेस्ट नहीं किया. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनने DCW वालंटियर के कपड़े फाड़ . कोई अरेस्ट न हुआ. महिला की खून खौलाने वाली आप बीती सुनें.''

वहीं पीड़िता DCW की वालंटियर का कहना है, "मैंने अपनी जान तो बचा ली पर अपनी इज्जत नहीं बचा पाई. उन लोगों ने सबके सामने मेरे कपड़े फाड दिए. मुझे नंगा कर दिया. मुझे बहुत मारा. मैंने कोई गुनाह नहीं किया, मैं तो नशे के खिलाफ जंग लड़ रही थी.''

"उन्होंने धमकी दी कि जो हश्र मेरा किया, वही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का भी करेंगे. स्वाति जी का पता लेके गए हैं, धमकी दी है कि उन्हें भी सड़क पे लाके नंगा करेंगे"

Advertisement

स्वाती मालिवाल ने शुक्रवार को कहा, "उसकी हालत स्टेबल है, लेकिन उसकी बॉडी पर आयरन रॉड के निशान हैं. उसे पीटा गया है. उसे बहुत दर्द हो रहा है. डॉक्टर ने बोला है कि 2-3 दिन और रखेंगे ऑब्ज़र्वेशन में, यह देखने के लिए कि कहीं कोई अंदरूनी चोट तो नहीं है. दिल्ली पुलिस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. नरेला में जिस घर में शराब की बिक्री हो रही थी, वह पुलिस के मालखाने के बिल्कुल पास है."

उन्होंने कहा, "शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री हो रही ही अवैध रूप से. इसमें जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की भी है और एक्साइज डिपार्टमेंट की भी है. जब यह घटना हुई, सरेआम हमें धमकियां दी गईं. मैंने तुरंत अडिशनल SHO को सूचित किया कि हमारी वॉलंटियर को धमकियां दी गई हैं, उसे प्रोटेक्शन दीजिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अगले दिन उन शराब मफियाओं ने सरेआम हमारी वॉलंटियर को निर्वस्त्र कर मारा पीटा. शर्मनाक है यह." इस बीच DCW ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है.

वहीं रोहिणी के DCP रजनीश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस तरह के मामले में समय-समय पर कई केस दर्ज किए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता काफी समय से पुलिस के साथ नशामुक्ति कार्यक्रम के तहत काम करती रही हैं. उन्होंने बताया कि मामले में 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. हम मामले में सख्त कदम उठाएंगे और साथ ही हमारी मदद करने वाले लोगों को पर्याप्त रक्षा भी मुहैया कराई जाएगी. आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 47 केस दर्ज हैं. लेकिन आरोपी महिलाओं द्वारा बीती घटना हद पार कर गई. उन्होंने एक और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अभद्रता की, लेकिन अभी पहली पीड़िता के बयान के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »