स्टूडेंट ने की टीचर की हत्या, उसकी मां से थे अवैध संबंध

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष की तलाश शुरू कर दी थी. फिर पुलिस की जांच कॉलेज के एक छात्र विकास तक जा पहुंची. जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने सच बताया और हत्या की बात कबूल की.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

आदित्य बिड़वई

  • जींद ,
  • 15 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

मां के साथ अवैध संबंध होने के शक में रोहतक के एक स्टूडेंट ने अपने टीचर की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट टीचर से इतना खफा था कि हत्या करने के बाद वह टीचर को बाइक से घसीटते हुए ले गया और शव नहर में फेंक दिया. पुलिस ने टीचर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

जींद जिले के गांव फुलिया कलां के रहने वाले राजेंद्र ने पांच जनवरी को अपने भाई मनीष के गुमशुदगी की रिपोर्ट सांपला थाना में दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि उसका भाई मनीष आईटीआई में बतौर वेल्डर इंस्ट्रक्टर काम करता था. हर रोज की तरह वह कॉलेज पढ़ाने के लिए गया, लेकिन पांच जनवरी को वह वापस नहीं लौटा.

इसके बाद उसकी घरवालों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. आखिर में भाई राजेंद्र ने सांपला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष की तलाश शुरू कर दी थी. फिर पुलिस की जांच कॉलेज के एक छात्र विकास तक जा पहुंची. जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने सच बताया और हत्या की बात कबूल की.

आरोपी बोला टीचर के मां से थे अवैध संबंध...

Advertisement

पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने मनीष की हत्या करने की बात कबूल की. उसने बताया कि, 'मनीष घर आता जाता रहता था. इसी दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग हुआ. मैं इस बात से नाराज चल रहा था. फिर एक दिन मैं मनीष को बाइक पर बैठाकर ले गया था. मौका पाकर मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद मैंने उसका शव बाइक से घसीटते हुए नहर में फेंक दिया. विकास की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक मनीष का शव नहर से बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »