हरियाणा के पानीपत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बपौली की ब्रांच मैनेजर प्रिया रानी ने देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह सेक्टर 11 में किराये के घर में रहती थी. तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. रात को जब उसका भाई घर लौटा तो उसे बहन की मौत का पता चला. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिया रानी बपौली की शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ थी. वो मूल रूप से बिहार के आरा जिले के पकड़ी गांव की रहने वाली थी. तीन साल पहले ही 28 वर्षीय प्रिया की ग्रेटर नोएडा में रहने वाले विवेक से शादी हुई थी. उसका पति ग्रेटर नोएडा में ही एक निजी कंपनी में इंजीनियर था.
कुछ माह पहले ही हुआ था ट्रांसफर...
प्रिया का ट्रांसफर अगस्त में ही बपौली की शाखा में हुआ था. यहां आने के बाद वह सेक्टर 11 में माता-पिता और भाई प्रशांत के साथ रहती थी. उसका भाई कर रहा है. 31 की रात पूरा परिवार बाहर गया था और प्रिया घर पर अकेली थी. जब उसके घर वाले लौटे तो उन्होंने देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है. डॉक्टरों के बोर्ड ने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. प्रिय ने सुसाइड क्यों किया, इसका पता नहीं चल पा रहा है.
इस बारे में एएसआई रमेश ने बताया कि प्रिया रानी ने यह कदम अचानक क्यों उठाया इसकी जांच अभी चल रही है. उसके परिवार वालों ने भी किसी तरह के विवाद से इनकार किया है. उनका कहना है कि प्रिया अपने पति से मिलने अक्सर ग्रेटर नोएडा जाया करती थी. उसका पति से भी अच्छा रिश्ता था. वह सरल स्वभाव की थी, लेकिन वह ऐसा कदम उठाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था.
आदित्य बिड़वई