एक रुपया नहीं था तो दुकानदार ने बच्ची के साथ की 'गंदी बात'

मुंबई के नालासोपारा इलाके में एक दुकानदार द्वारा 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़ित मासूम दुकान पर अंडा लेने गई थी. एक रुपया कम होने के कारण दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

Advertisement
आरोपी दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया आरोपी दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया

राहुल सिंह

  • मुंबई,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

मुंबई के नालासोपारा इलाके में एक दुकानदार द्वारा 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़ित मासूम दुकान पर अंडा लेने गई थी. एक रुपया कम होने के कारण दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

पुलिस के मुताबिक, बावशेत पाडा निवासी 12 वर्षीय बच्ची घर के पास स्थित खुशबू स्टोर्स नामक दुकान में अंडा लेने गई थी. अंडा लेने के लिए उसके पास एक रुपया कम पड़ गया. दुकानदार इसी बात का फायदा उठाकर बच्ची के साथ करने लगा.

Advertisement

पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई. पीड़िता की मां ने फौरन तुलींज पुलिस स्टेशन पहुंच आरोपी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धारा 354, 8,12 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »