पठानकोट एयरबेस के पास बैग के साथ एक संदिग्ध पकड़ा गया, पुलिस कर रही है पूछताछ

आतंकी हमले के बाद एयरबेस के आस-पास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक संदिग्ध शख्स एयरबेस के पास देखा गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • पठानकोट,
  • 06 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

पंजाब के पठानकोट एयरबेस के पास सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स के पास से एक संदिग्ध बैग भी बरामद किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध शख्स एयरबेस के पास देखा गया. उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर सुरक्षाबलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया. उसके पास एक बैग भी मिला है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

एयरबेस के पास गिरफ्तार संदिग्ध को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है. उसके बैग की तलाशी ली गई जिसमें कपड़े और कुछ पैसे मिले हैं.

एयरबेस के आस-पास पहरा तेज
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से ही एनएसजी कमांडो और एयरफोर्स के जवान मुस्तैद हैं. एयरबेस के एंट्री प्वाइंट पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है.

गुरदासपुर में देखे गए थे दो संदिग्ध
इसके पहले बुधवार को दिन में गुरदासपुर में दो संदिग्ध देखे गए थे. उनको सेना के टिबरी कैंप के पास देखा गया है. दोनों संदिग्धों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया साथ ही टिबरी कैंप की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई. वहीं, आतंकी हमले से पहले अगवा किए गए गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह शक के घेरे में हैं. एनआईए की टीम मंगलवार से ही उनसे पूछताछ कर ही है. किडनैपिंग के बाद एसपी, उनके दोस्त और कुक के विरोधाभासी बयानों को शक की असली वजह बताई जा रही है.

Advertisement

पंजाब पुलिस को मिल गया था अलर्ट
बताते चलें कि पंजाब पुलिस को इस बात की खुफिया सूचना पहले ही मिल गई थी कि नए साल पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया था कि 15 आतंकी भारत में घुस चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement