ISIS ज्वाइन करने से मना करने पर जुड़वा भाइयों ने की मां की हत्या

खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करने से रोकने पर सऊदी अरब में दो जुड़वा भाइयों के अपनी मां की हत्‍या कर दी. इसके बाद उन्होंने अपने पिता और भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस

मुकेश कुमार

  • रियाद,
  • 06 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:08 AM IST

खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करने से रोकने पर सऊदी अरब में दो जुड़वा भाइयों ने अपनी मां की हत्‍या कर दी. इसके बाद उन्होंने अपने पिता और भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जुड़वां भाइयों का नाम खालिद और सालेह अल ओरैनी है. उन पर अपनी मां हैला (67) को चाकू से गोंदकर जान से मारने का आरोप है. इसके बाद दोनों ने अपने 73 वर्षीय पिता और 22 वर्षीय भाई पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

आंतरिक मामलों के मंत्री ने बताया कि आरोपियों की मां ने उनको सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने से रोका था. इससे नाराज होकर उन्‍होंने 24 जून को इस को अंजाम दिया था. वारदात को अंजाम देकर दोनों को यमन भागने की कोशिश के दौरान पकड़ा गया.

बताते चलें कि इससे पहले सीरिया में भी के एक आतंकी ने अपनी मां की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. रक्का में लीना अल-कासिम अपने बेटे अली सकर अल-कासिम से आतंकी संगठन छोड़ने को कह रही थी. इस पर उसने अपनी मां को भीड़ के सामने गोली मार दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement