पिता ने हल्की सी डांट क्या लगाई बेटे ने कर ली खुदकुशी

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहने वाले साहिल ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहने वाला था साहिल (फाइल फोटो) पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहने वाला था साहिल (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

क्या आप सोच सकते हैं कि पिता की जरा सी डांट की वजह से कोई बेटा खुदकुशी कर सकता है. ऐसा ही मामला पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सामने आया है. 23 साल के एक युवक ने खुदकुशी कर ली. पुलिस की जांच में पता लगा है कि परेशान होकर पिता ने बेटे को डांट लगा दी थी, इससे नाराज होकर बेटे ने खुदकुशी करने का फैसला किया.

Advertisement

साहिल त्रिलोक पुरी के 20 ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता था. नए साल के मौके पर साहिल ने भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी रखी थी. पार्टी देर रात तक चली और इस दौरान साहिल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. जब रात ज्यादा हो गई तो साहिल को पिता को अपने बेटे की चिंता होने लगी. और उन्होंने साहिल के मोबाइल पर कॉल किया तो वो स्विच ऑफ बता रहा था. इस वजह से सोहेल के पिता घबराने लगे.

आधी रात के बाद जब साहिल घर वापस आया तो परेशान पिता ने उसे डांट दिया और पूछा कि इतनी रात तक घर से कहां गायब थे. ये सुनते ही साहिल गुस्से में आ गया और तुरंत अपनी बुआ के घर चला गया. साहिल की बुआ का घर पास में ही है. वहां उसने रात में ही पंखे से लटक कर फांसी लगा ली. साहिल को इस तरह से लटके हुए एक लड़की ने घर के बाहर से खिड़की से देखा तो उसने शोर मचाया.

Advertisement

इसके बाद लोगों ने साहिल को पंखे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक साहिल की मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »