रिटायर्ड कैबिनेट सेक्रेटरी से लूट मामले में खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार

पुलिस ने एक शातिर स्नेचर को गिरफ्तार किया है, जो अपने 17 साल के नाबालिग बेटे के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देता था.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

  • लूटी गई 4 सोने की चेन, 2 अंगूठी बरामद
  • नबालिग बेटे के साथ बाप करता था स्नेचिंग
  • वारदात के बाद क्यों बच जाता था आरोपी?

वेस्ट दिल्ली के हरिनगर थाना इलाके में रहने वाली रिटायर्ड कैबिनेट सेक्रेटरी बुज़ुर्ग महिला से चेन लूटने की वारदात के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने एक शातिर स्नेचर को गिरफ्तार किया है, जो अपने 17 साल के नाबालिग बेटे के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देता था.

Advertisement

डीसीपी वेस्ट दीपक पुरोहित के अनुसार गिरफ्तार किए गए इस स्नेचर का नाम संजय शर्मा है, जो नांगलोई का रहने वाला है. एसीपी राजौरी गार्डन एस. एन. सुबुद्धि की देखरेख में एसएचओ विजेंद्र सिंह और कांस्टेबल दीपक की टीम ने इस शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पुलिस ने बदमाश के पास से सोने की 4 चेन और दो अंगूठी बरामद की गई है. साथ ही पुलिस ने बुज़ुर्ग महिला से लूटी चेन भी बरामद की है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक भी बरामद कर ली है. पुलिस टीम को पता चला की यह आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है. साथ ही अभी इसकी गिरफ्तारी से कई और मामलों का खुलासा हुआ है.

खास बात यह है कि यह अपने साथ बैग लेकर चलता है और वारदात करने के बाद अपना शर्ट बदल लेता है ताकि यह पहचान में न आ सके. बदमाश जिस बाइक पर वारदात को अंजाम देता है, उस बाइक का नंबर भी वारदात के बाद बदल लेता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »