पहचान छिपाकर लड़की से बनाए संबंध, मिलना बंद किया तो अश्लील फोटो किए वायरल

यूपी के मेरठ में अपनी पहचान छिपाकर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी के पास से अश्लील फोटो और फर्जी कागजात भी बरामद हुए हैं.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (वीडियो ग्रैब) पुलिस गिरफ्त में आरोपी (वीडियो ग्रैब)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 08 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

  • पहचान छिपाकर लड़की से बनाए संबंध
  • शादी की जिद की तो निकला दो बच्चों का बाप

यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मेरठ के थाना मुंडाली थाना क्षेत्र के एक युवक ने हापुड़ में रहने वाली एक युवती को अपनी पहचान छिपाकर फंसाया और फिर उसके साथ संबंध बना लिए. आरोपी युवक ने अपना नाम, अन्य पहचान छिपाकर आधार कार्ड और अन्य कागजात भी फर्जी तरीके से बनवा लिए थे.

Advertisement

मेरठ पुलिस के अनुसार, हापुड़ की रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि मेरठ के रहने वाले युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तब जाकर आरोपी ने अपनी असली पहचान जाहिर की.

युवक ने अपना नाम दिनेश रावत बताया जिसका बाकायदा उसने आधार कार्ड भी बनवा रखा था. जब उस की पोल खुली तो उस का नाम वसीम अहमद निकला. युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी कागजात भी अपने नाम से बनवा रखे थे.

आरोपी ने नाम छिपाने के लिए बनवा रखे थे फर्जी दस्तावेज

शादीशुदा निकला आरोपी युवक

युवती का आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. युवक की फेसबुक पर आईडी दिनेश रावत के नाम से है. फर्जी तरीके से आधार कार्ड में कागजात में दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के नाम से बना रखे है.

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपी से मिलना-जुलना बंद किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जो पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से बरामद भी किए.

बता दें कि यह मामला 2 साल पहले का है. करीब 2 साल पहले हापुड़ निवासी एक युवती को उसने बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली थी जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की. एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं और शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement