रांची: मॉब लिंचिंग के खिलाफ पुलिस ने जारी किया पोस्टर, लोगों से की ये अपील  

झारखंड में रांची पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है. पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें. किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट न करें. वहीं किसी भी तरह की सूचना आने पर पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं.

Advertisement
रांची पुलिस रांची पुलिस

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 21 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST
  • हाल में हुई दो घटनाओं के बाद पुलिस ने उठाया कदम 
  • पोस्टर जारी कर लोगों से की कानून हाथ में न लेने की अपील 

झारखंड में रांची पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है. पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें. किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट न करें. वहीं किसी भी तरह की सूचना आने पर पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं.

Advertisement

हाल में रांची में मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद भीड़ की ओर से मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है. इसके साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जागरूकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक पर ट्रक चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. 14 मार्च को अनगड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब तक नौ लोगों को जेल भेजा गया है.

पोस्टर से की गई ये अपील 
1. किसी भी प्रकार की अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास न करें.
2. नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट नहीं करें अन्यथा दंड के भागी होंगे.
3. मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है.
4. संदिग्ध व्यक्ति/ घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सूचना दें.
5. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पुरस्कार दिया जाएगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »