रामपुर में एक और दलित लड़की से छेड़छाड़, मनचलों ने पिटाई के बाद फाड़े कपड़े

रामपुर वायरल हुए छेड़खानी के वीडियो में दिख रहे सभी आरोपी अभी गिरफ्तार भी नहीं हुए कि छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है. यहां एक और दलित लड़की के साथ छेड़खानी करने और कपड़े फाड़कर पिटाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
रामपुर छेड़खानी केस रामपुर छेड़खानी केस

मुकेश कुमार / संजय शर्मा

  • रामपुर,
  • 31 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

रामपुर वायरल हुए छेड़खानी के वीडियो में दिख रहे सभी आरोपी अभी गिरफ्तार भी नहीं हुए कि छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है. यहां एक और दलित लड़की के साथ छेड़खानी करने और कपड़े फाड़कर पिटाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

 

छेड़खानी के पहले वाले केस में पीड़ित लड़कियों का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है. इसके बाद एक पीड़ित लड़की ने आजतक से कहा कि हमारे साथ जोर जबरदस्ती और रेप की कोशिश की गई है. ऐसा करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा दी जाए. हमारे परिवार की इतनी किरकिरी होने के बाद सरकार को हमारे भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने दो नाबालिग आरोपियों सहित सभी 14 मुल्जिमों के नाम ट्वीटर पर डालने के सवाल पर कहा कि FIR लिखते वक्त उम्र का पता नहीं होने की वजह से ये गलतफहमी हुई होगी. पूछताछ में पता चला है कि दो आरोपी नाबालिग हैं. उनके दावे की पुष्टि भी दस्तावेजों और मेडिकल जांच से की जाएगी. सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे.

वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं. आरोपियों को सख्त सजा देने की अपील कर रहे हैं. उधर, आरोपियों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे तो खामख्वाह फंसाया जा रहा है. वो तो लड़कियों के साथ आए लड़कों का वीडियो बना रहे थे, लेकिन हमारे बच्चों का ही बन गया. दोष साबित हो तो उन्हें फांसी दे दो, लेकिन बेकसूर को जेल में न रखो.

Advertisement

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों के साथ छेड़खानी का वायरल वीडियो को देखने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 10 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस आरोपियों पर रासुका और गुंडा एक्ट लगाकर जिले से तड़ीपार करने की योजना में है. शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये घटना रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र की है. पीड़िता अपने भाई के साथ बाजार गई थी. वापस आते समय उसका भाई बाइक में पेट्रोल भरवाने लगा. इस दौरान वे दोनों टॉयलेट के लिए पास के जंगल में चली गई. तभी करीब 10-12 मनचले वहां आ गए. उन लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. इसका बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »