गुजरातः गायों को बचाने के लिए गई थी पुलिस, भीड़ ने बोला हमला

गुजरात के गोधरा में गोकशी के लिए लाई गई गायों को बचाने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. भीड़ इस कदर हिंसक हो गई थी कि उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

Advertisement
गायों को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला गायों को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला

राहुल सिंह

  • गोधरा,
  • 20 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

गुजरात के गोधरा में गोकशी के लिए लाई गई गायों को बचाने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. भीड़ इस कदर हिंसक हो गई थी कि उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, को सूचना मिली थी कि इलाके की एक जगह में मवेशियों को गोकशी के लिए रखा गया है. पुलिस जब वहां पहुंची तो उन्होंने पाया कि बड़ी संख्या में मवेशियों को बांध कर रखा गया है. जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी.

Advertisement

पुलिस कुछ कर पाती कि इससे पहले भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए उपद्रवियों की घेराबंदी तेज की. गोधरा के उपाधीक्षक वीके नाई ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 18 राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

हालात काबू में होते ही पुलिस ने 49 मवेशियों को वहां से और उन्हें गोशाला ले गए. नाई ने आगे कहा, इस मामले में इलाके के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है. केस की जांच चल रही है. पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी है. बताते चलें कि गुजरात में गाय और गोवंशीय जानवरों का वध कानूनन अपराध है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »