दिल्लीः पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई रोडरेज-कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने न्यू अशोक नगर इलाके में रोडरेज के दौरान हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह माही को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग रिवॉल्वर और कार भी बरामद कर ली है.

Advertisement
मृतक दीपक का फाइल फोटो मृतक दीपक का फाइल फोटो

तनसीम हैदर / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

दिल्ली पुलिस ने न्यू अशोक नगर इलाके में रोडरेज के दौरान हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह माही को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग रिवॉल्वर और कार भी बरामद कर ली है.

पुलिस ने बताया कि वारदात वाली रात आरोपी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह माही अपनी एंडेवर कार (UK08-AQ-1000) से नोएडा की ओर जा रहा था. न्यू अशोक नगर इलाके के पास अचानक उसकी कार फरीदाबाद निवासी दीपक कुमार की इनोवा कार से टकरा जाती है. जिसके बाद यशपाल और दीपक में कहासुनी होने लगती है.

Advertisement

इसी बीच यशपाल कार से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालता है और सीधा दीपक के सिर में गोली मार कर वहां से फरार हो जाता है. मामले की तफ्तीश में पुलिस ने खंगाला तो दीपक के दोस्त यशपाल की कार का पीछा करते हुए दिखाई दिए. दिल्ली पुलिस ने 36 घंटे के भीतर वारदात को सुलझा लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »