गाजियाबादः लावारिस बैग से मिले 2000 के 100 नोट

नोटबंदी के बाद से नये-पुराने नोटों की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक लावारिस बैग से 2000 रुपये के 100 नोट मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस भी लावारिस बैग से नोट बरामद होने से सकते में है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर / राहुल सिंह

  • गाजियाबाद,
  • 02 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

नोटबंदी के बाद से नये-पुराने नोटों की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक लावारिस बैग से 2000 रुपये के 100 नोट मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस भी लावारिस बैग से नोट बरामद होने से सकते में है. फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

एक ओर जहां घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को नोट नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं लावारिस पड़े बैग से 2000 के नये मिलने से लोग हैरान हैं. पुलिस के अनुसार, कविनगर स्थित विवेकानंद नगर इलाके में एक दफ्तर के बाहर दो लावारिस बैग पड़े होने की सूचना मिली थी.

Advertisement

पुलिस ने वहां पहुंच बैग्स की तलाशी ली. जिसके बाद एक बैग से पुलिस ने 2000 के 100 नोट बरामद किए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए बैग के मालिक की तलाश में जुट गई है. साथ ही पुलिस आसपास लगे भी खंगाल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »