कम उम्र युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी ये महिला

राजधानी दिल्ली में बेहद ही हैरान कर देने वाला बलात्कार का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने पीड़ित महिला को ही गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की घटना दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की घटना

पुनीत शर्मा / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

राजधानी दिल्ली में बेहद ही हैरान कर देने वाला बलात्कार का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने पीड़ित महिला को ही गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके का है. पीड़ित महिला पेशे से एक कोरियोग्राफर है. पुलिस के मुताबिक, बीते 11 सितंबर को कथित 40 वर्षीय महिला ने एक युवक पर बलात्कार का दर्ज करवाया था. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो हैरान कर देने वाली हकीकत सामने आई.

Advertisement

रेप के आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि महिला उसके साथ जबरदस्ती किया करती थी. ऐसा न करने पर वह उसे के मामले में फंसा देने की भी धमकी दिया करती थी. युवक के आरोपों की तस्दीक होने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »