मेघालय के बाघमारा शहर से गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स के एसपी की हत्या की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है. एसपी को धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, 20 अक्तूबर से एसपी आनंद मिश्रा के उनके निजी और कार्यालय के फोन नंबर पर धमकी भरे संदेश आते थे. जीएनएलए के गिरफ्तार किए गये दो सदस्यों की पहचान बाघमारा में बुल अवे के निवासी बोरेश संगमा (38) और बोलसाल अडिंग के निवासी रानखू मोमीन (49) के रूप में की गई है.
ने बताया कि दोनों ने एसपी से 50 लाख रुपये की मांग भी की थी. वे केवल एक नंबर का इस्तेमाल करता थे और विशेष रूप से इसका इस्तेमाल भरे संदेश देने के लिए किया जाता था. इसे हल करना एक कठिन मामला था, लेकिन आईटी टीम के सफल ऑपरेशन से यह संभव हो सका है.
मुकेश कुमार / BHASHA