दिव्यांग नाबालिग से रेप मामला दबा रही थी पंचायत, गर्भवती होने के बाद FIR

दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आने के बाद गांव के लोग पंचायत के जरिए रफा-दफा करना चाहते थे. लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इस बीच पीड़ित बच्ची भी गर्भवती हो गई

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • भुवनेश्वर,
  • 11 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

एकतरफ तो केंद्र सरकार ने नाबालिग बच्चियों से रेप के दोषी के लिए फांसी की सजा का नया कानून बना दिया है, वहीं ओडिशा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पंचायत नाबालिग दिव्यांग लड़की से रेप के मामले को रफा-दफा करने में लगी थी.

आखिरकार जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी 48 वर्षीय ब्रजबंधु साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी गदाधर प्रसाद गांव का रहने वाला है और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि रेप की यह घटना करीब 4 महीने पुरानी है. आरोबी ब्रजबंधु साहू ने पीड़िता के दिव्यांग होने का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया.

पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता दोनों तौर पर अक्षम है. दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आने के बाद गांव के लोग पंचायत के जरिए रफा-दफा करना चाहते थे. लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इस बीच पीड़ित बच्ची भी गर्भवती हो गई तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली.

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक पुजारी द्वारा एक दिव्यांग युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था. धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित राम मंदिर परिसर में निवास करने वाले रमाशंकर वैष्णव (28) पर एक दिव्यांग युवती (24) ने रेप का आरोप लगाया है.

Advertisement

24 तारीख की शाम पीड़िता कंप्यूटर क्लास से वापस घर जा रही थी. उसी वक्त वैष्णव ने उससे कहा कि उसकी मां मंदिर में है. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद पुजारी उसे अपने घर ले गया, जहां वह अचानक बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो खुद पुजारी ने उसे बताया कि उसके साथ रेप हुआ है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से युवती डर गई थी. उसने जब अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तब वे लोग उसे लेकर थान आए. यहां आरोपी वैष्णव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए वैष्णव को गिरफतार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

अप्रैल महीने में ही बिहार के सीवान जिले से एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की दहला देने वाली घटना सामने आई. घटना इलाके की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसे घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस के अनुसार, गौरैयाकोठी के एक गांव में शनिवार की शाम 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को अपने घर उठा ले गया और रेप करने के बाद वापस पीड़िता बच्ची को उसके घर छोड़ दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »