शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक 18 वर्षीय स्कूल शिक्षिका की जलने से मौत हो गई. शादी से मना करने पर उसे आग के हवाले कर दिया गया था. अपराधियों ने मारिया अब्बासी नामक इस लड़की की पहले पिटाई की फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पिटाई के बाद किया आग के हवाले पिटाई के बाद किया आग के हवाले

मुकेश कुमार / IANS

  • इस्लामाबाद,
  • 02 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक 18 वर्षीय स्कूल शिक्षिका की जलने से मौत हो गई. शादी से मना करने पर उसे आग के हवाले कर दिया गया था. अपराधियों ने मारिया अब्बासी नामक इस लड़की की पहले पिटाई की फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मृतिका मारिया के चाचा रफाकत अब्बासी ने बताया कि वह उस वक्त घर पर अपनी पांच साल की बहन को खाना खिला रही थी. परिजन पास के शहर में एक अन्त्येष्टि में शामिल होने गए थे. वहां उनको पता चला कि घर में है. उन लोगों ने सोचा कि घर में कोई दुर्घटना हुई है या कोई पाइप आदि फटा गया होगा.

जानकारी के मुताबिक, परिवारवाले घर वापस आए. उन्होंने मारिया को जमीन पर गिरा पाया. वह 85 फीसदी तक जल चुकी थी. उसको इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी हो गई. इसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी.

पुलिस प्रवक्ता नाबीला गजनफर ने बताया कि बुधवार को इस घटना से जुड़े तीन लोगों को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया गया. चौथे आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं. प्रांतीय सरकार ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. हालांकि, वहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »