ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार

नोएडा की साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल होम शॉप-18 के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक गैंग के तीन ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 77 मोबाइल सिम और 15 डेविड/क्रेडिट कार्ड, 2 पैन कार्ड और 3 कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बरामद की गई है. यह फर्जी काल सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहा था.

Advertisement
होम शॉप-18 के नाम पर लाखों की ठगी होम शॉप-18 के नाम पर लाखों की ठगी

मुकेश कुमार / हिमांशु मिश्रा

  • नोेएडा,
  • 25 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

नोएडा की साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल होम शॉप-18 के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक गैंग के तीन ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 77 मोबाइल सिम और 15 डेविड/क्रेडिट कार्ड, 2 पैन कार्ड और 3 कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बरामद की गई है. यह फर्जी काल सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहा था.

Advertisement

गैंग का खुलासा करते हुए एसपी (सिटी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि होम शॉपिंग के अधिकारी आशीष वैद ने शिकायत की थी कि होम शॉप-18 के ग्राहकों को फोन करके कुछ लोग लकी ड्रॉ के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं. सूचना पर साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक विवेक रंजन राय को जांच के लिए लगाया गया. इसमें अहम तथ्य सामने आए.

उन्होंने बताया कि जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार रात दिल्ली के राजा गार्डन में छापा मारकर राहुल सिंघानिया, राजकुमार और तेजपाल सिंह नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तीन हार्ड डिक्स, 28 मोबाइल फोन, 77 सिम कार्ड, 15 डेबिड कार्ड, दो पेनकार्ड, 1 पहचान पत्र और 2 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ये लोग होम शॉप-18 के लोगों से मिलीभगत कर उनके ग्राहकों का डाटा हासिल कर लेते हैं. इसके बाद उन्हें फोन करके यह बताया जाता है कि आपने होम शॉप से जो खरीददारी की है, उसके एवज में आपका लकी ड्रॉ निकला है. फिर कोरियर चार्ज और सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसा ऐंठते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »