गाजियाबादः लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला का कत्ल, डेढ़ साल की मासूम थी चश्मदीद

मृतका की डेढ़ साल की पोती लाश के पास बैठे रो रही थी. घर में रखे गहने और कैश गायब थे. नीलम की छोटी बेटी की शादी होने वाली थी. लिहाजा परिवार ने हाल ही में काफी गहने खरीदे थे.

Advertisement
पोती के सामने किया दादी का कत्ल पोती के सामने किया दादी का कत्ल

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 18 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

गाजियाबाद में एक डेढ़ साल की मासूम के सामने उसकी दादी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. लूटपाट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. पुलिस हत्यारों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.

एक तरफ यूपी पुलिस कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के पूरी तरह दुरूस्त होने के दावे कर रही है, वहीं बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गाजियाबाद के एक घर में घुसते हैं और के बाद डेढ़ साल की मासूम के सामने उसकी दादी की हत्या करके फरार हो जाते हैं.

Advertisement

मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके स्थित पोस्ट श्याम पार्क एक्सटेंशन इलाके का है. यहां घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला नीलम गिरि (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. नीलम के पति दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में नौकरी करते हैं.

उनका बड़ा बेटा दिल्ली में यूजीसी में प्रोजेक्ट मैनेजर है और छोटा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है. मृतका के बेटे ने बताया कि सोमवार शाम जब वह घर पहुंचा तो मां ने घर का दरवाजा नहीं खोला. घर के अंदर मां की लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए.

मृतका की डेढ़ साल की पोती लाश के पास बैठे रो रही थी. घर में रखे गायब थे. नीलम की छोटी बेटी की शादी होने वाली थी. लिहाजा परिवार ने हाल ही में काफी गहने खरीदे थे. दिनदहाड़े हत्या की वारदात से इलाके के लोग सहमे हुए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस बदमाशों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »