ओडिशा: छेड़छाड़ के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा, फिर उसी के खिलाफ लिखाई FIR

लड़की के परिवार वालों ने लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया.

Advertisement
छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर पिटाई (तस्वीरः साभार ओडिशा टीवी) छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर पिटाई (तस्वीरः साभार ओडिशा टीवी)

आशुतोष कुमार मौर्य

  • भद्रक, ओड़िशा,
  • 25 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

केरल में महज चावल चुराने के आरोप में एक दलित युवक की पीट-पीटकर मार डाले जाने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि ओडिशा से भीड़ द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने की वारदात सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, युवक किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसके लिए भीड़ ने मिलकर उसकी कर दी. घटना ओडिशा के भद्रक जिले की है.

Advertisement

कथित तौर पर लड़की घर लौट रही थी, जब युवक ने उसके साथ अभद्रता की. लड़की ने घर पहुंचकर परिवार वालों को अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात बताई.

लड़की से छेड़छाड़ की बात सुनते ही परिवार वालों ने कुछ और लोगों को अपने साथ लिया, तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए. लड़की द्वारा बताई गई जगह पर छेड़छाड़ करने वाला युवक उन्हें मिल गया.

लड़की के परिवार वालों ने लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया.

लड़की के परिवार वालों ने बाद में युवक के खिलाफ लड़की से दर्ज करवाई. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पिटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement