नोएडा: बिल्डरों पर कानून का शिकंजा, 3 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने तीन रियल स्टेट कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी बिल्डर फ्लैट देने के बहाने लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी कर चुके हैं. इससे पहले भी पुलिस कई बड़े बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
तीन रियल स्टेट कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट तीन रियल स्टेट कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा

  • नोेएडा,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने तीन रियल स्टेट कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी बिल्डर फ्लैट देने के बहाने लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी कर चुके हैं. इससे पहले भी पुलिस कई बड़े बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डरों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सायरस ग्रुप के मालिक कुणाल डोगरा, उसके पिता सुरेंद्र डोगरा और सहनिदेशक राहुल सिंघानिया पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने तीन बड़े बिल्डरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया.

Advertisement

आरोपी बिल्डरों पर पीड़ित लोगों को फ्लैट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने का आरोप है. इनके झांसे में आए कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी. तीनों आरोपी पीड़ितों को जल्द ही नया फ्लैट देने का बहाना दे रहे थे. हालांकि, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कुछ समय पहले हो चुकी है.

बताते चलें कि इसस पहले भी नोएडा के 6 बिल्‍डर्स पर बड़ी कार्रवाई की गई थी. ने आरोपी बिल्डरों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज की थी. वहीं जुलाई में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आम्रपाली ग्रुप के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. इसमें एक आरोपी कंपनी के सीएमडी अनिल शर्मा का दामाद ऋतिक कुमार था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »