बिहार: नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन फूंका, 2 रेलकर्मियों को किया अगवा

बिहार के लखीसराय जिले के मसूदन रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने धावा बोलकर दो रेलकर्मियोंको अगवा कर लिया और सिग्नल पैनल भी फूंक दिया. इतना ही नहीं नक्सलियों ने सहायक स्टेशन प्रबंधक को भी बंधक बना लिया.

Advertisement
बिहार के लखीसराय जिले में हुई घटना बिहार के लखीसराय जिले में हुई घटना

मुकेश कुमार

  • पटना,
  • 20 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

बिहार के लखीसराय जिले के मसूदन रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने धावा बोलकर दो रेलकर्मियोंको अगवा कर लिया और सिग्नल पैनल भी फूंक दिया. इतना ही नहीं नक्सलियों ने सहायक स्टेशन प्रबंधक को भी बंधक बना लिया. इस घटना के बाद रेलखंड पर कुछ देर के लिए रेल परिचालन रोक दिया गया.

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे भागलपुर-किऊल रेलखंड स्थित मसूदन स्टेशन पर पर धावा बोल दिया. वहां सिग्नल पैनल में आग लगा दी. इससे रेलवे टेलीफोन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. इस बीच एक पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो गार्ड और चालक को भी कब्जे में ले लिया.

Advertisement

इस घटना के बाद भागलपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही थोड़ी देर के लिए बाधित रही. हालांकि बाद में सिग्नलिंग पैनल को ठीक कर लिया गया और ट्रेनों की आवजाही शुरू कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली सहायक स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार और पोर्टर नीरेंद्र मंडल को अपने साथ लेते चले गए.

जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि नक्सली हमले की खबर मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इन अगवा कर्मियों को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है. बताते चलें कि भाकपा ने 20 दिसंबर को ऑपरेशन ग्रीन हंट और मिशन-2017 के खिलाफ बिहार और झारखंड बंद की घोषणा की है.

इससे पहले जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक जलाशय योजना के निर्माण कार्य में लगे कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

के मुताबिक, कुंडघाट जलाशय योजना के तहत हो रहे निर्माणकार्य स्थल पर सोमवार रात 10 से 15 की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया था. वहां तैनात दो सुरक्षाप्रहरियों को अपने साथ ले गए. कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने दुधनिया के जंगली क्षेत्र में दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »