सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मर्डर, युवक के पेट में मारे 5 चाकू, सभी आरोपी अरेस्ट

दिल्ली से लाइव मर्डर की खौफनाक तस्वीर सामने आई है. जहां एक युवक को चाकूओं से गोद डाला. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

  • दिल्ली में दिल दहलाने वाला मर्डर
  • युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. युवक के पेट में पांच चाकू मारे गए. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं.

Advertisement

इस मामले की सूचना जब युवक की पत्नी को लगी तो वह घायल अवस्था में अपने पति को निजी वाहन से स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाने लगी. रास्ते में पति ने से पहले अपने दो दोस्तों के नाम पत्नी को बताए, इसके बाद उसने दम तोड़ दिया.

युवक की चाकू मारकर की हत्या

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक जितेंद्र के चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी पहचान संदीप (21) हेमंत उर्फ श्रवण (21) नितिन कपूर उर्फ छावी (23) और गौरव उर्फ लेफ्टी (21) के रूप में हुई है.

आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में बदला लेने के लिए जितेंद्र की की. पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है. इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल बन गया है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मृतक जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ झील खुरंजा में रहता था. जनवरी में उनसे प्रेम विवाह किया था. लेकिन दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे. पुलिस अब हत्या के मकसद की वजह को जांचने में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement