आज कोलकाता पुलिस के सामने पेश होंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज दोपहर दो बजे कोलकाता पुलिस के सामने हाजिर होंगे. अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा अवैध संबध रखने और घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे मोहम्मद शमी को स्थानीय पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के कारण कोलकाता में ही रुकना पड़ा है.

Advertisement
मोहम्मद शमी और हसीन जहां मोहम्मद शमी और हसीन जहां

मुकेश कुमार

  • कोलकाता,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज दोपहर दो बजे कोलकाता पुलिस के सामने हाजिर होंगे. अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा अवैध संबध रखने और घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे मोहम्मद शमी को स्थानीय पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के कारण कोलकाता में ही रुकना पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, मो. शमी यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने आए थे. पुलिस द्वारा समन भेजे जाने पर उन्हें यहीं रुकना पड़ा, जबकि उनकी टीम अगले मैच के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद शमी को पुलिस के सामने बुधवार को दोपहर दो बजे हाजिर होने को कहा गया है. पुलिस उनसे उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछताछ करेगी. शमी के खिलाफ मामला आठ मार्च को जाधवपुर पुलिस स्टेशन में उनकी पत्नी ने केस दर्ज कराया था.

सूत्रों ने बताया कि शमी समन के कारण यहीं रुक गए हैं, जबकि दिल्ली की टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई. वह बुधवार शाम को टीम से जुड़ सकते हैं. वह अपने वकील से इस मामले में उठाए जाने वाले अगले कदम को लेकर चर्चा कर रहे हैं. उनकी पत्नी भी इस वक्त कोलकाता में ही मौजूद हैं.

अवैध संबंध, घरेलू हिंसा का आरोप

बताते चलें कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ कई केस दर्ज कराया है. हसीन ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर कोर्ट में दर्ज कराए गए मुकदमे में शमी पर भत्ता और इलाज का खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया है. हसीन ने उन पर अवैध संबंध और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है.

Advertisement

फेसबुक पर लिखा था ऐसा पोस्ट

हसीन का कहना है कि वह शमी के एक्सीडेंट के बाद उनसे मिलने दिल्ली गई, तो उनके परिवार ने उनका उत्पीड़न किया. इससे पहले भी हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग करना, कई महिलाओं से रिश्ते रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. इसके बारे में उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखा था.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

7 मार्च को ने फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि शमी के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं. उन्होंने शमी के व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर चैट के स्नैपशॉट भी शेयर किए. शमी के परिवार वालों ने उन्हें मारने की कोशिश की. इतना ही नहीं शमी की कार में उन्हें गर्भनिरोधक भी मिला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »