राजस्थान: 5 महीने तक करता रहा नाबालिग से रेप, ऐसे धरा गया दरिंदा

दोनों बच्चियां आरोपी अधेड़ के घर खाना बनाने जाती थी जहां पर वह अकेले पाकर बड़ी बच्ची के साथ दुष्कर्म करता है. पीड़िता ने अपने किसी महिला रिश्तेदार को इस बारे में बताया तो वह इन दोनों को लेकर चित्तौड़गढ़ के सखी सेंटर पहुंची थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

शरत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

  • चित्तौड़गढ़ में 2 दिन में दूसरी वारदात
  • दूसरों के घर खाना बना कर रही थी गुजारा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है. चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की से 50 साल का एक अधेड़ 5 माह से बलात्कार कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उस अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया. चित्तौड़गढ़ में 2 दिन में ये दूसरी वारदात है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ चाइल्डलाइन को सूचना मिली थी कि सखी सेंटर पर दो बहने बैठी हुईं हैं. उनमें से एक का कहना है कि एक व्यक्ति उसके साथ कई महीनों से बलात्कार कर रहा है. चाइल्डलाइन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ सखी सेंटर पहुंचे. वहां 14 साल और 8 साल की दो बच्चियां बैठी हुई थीं.

उन्होंने बताया कि दोनों ही उस अधेड़ के घर खाना बनाने जाती थीं, जहां आरोपी अकेले पाकर बड़ी बच्ची के साथ दुष्कर्म करता है. पीड़िता ने अपने किसी महिला रिश्तेदार को इस बारे में बताया तो वह इन दोनों को लेकर चित्तौड़गढ़ के सखी सेंटर पहुंची थी. उन दोनों बच्चियों ने बताया कि उनकी मां नहीं है और वे दोनों दूसरों के घर काम करके अपना जीवन यापन करती हैं.

बच्चियों ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं. वहीं आरोपी अधेड़ के घर में कोई नहीं है इसलिए बच्चियों को घर में काम करने के लिए और खाना बनाने के लिए नौकरी पर रखा था.

Advertisement

बता दें इससे पहले भी चित्तौड़गढ़ ऐसा ही मामला सामने आया था जहां शनिवार को पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया था, जो अपनी दो मासूम बेटियों के साथ 6 साल से बलात्कार कर रहा था. बड़ी बेटी ने किसी तरह चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करके मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने बेटियों के बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »