हरियाणा के रोहतक में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी कलयुगी मां पर उसके साथ गैंगरेप करवाने का आरोप लगाया है. नाबालिग पीड़िता ने उसका अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले रामभगत, दिनेश और कमल नामक शख्स के उसकी मां के साथ अवैध संबंध हैं. उसने एक बार अपनी मां को उनके साथ में देख लिया था. जिसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.
पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां के ही कहने पर तीनों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता की मानें तो उसकी मां ने कई बार उसके शरीर को गर्म फूंकनी से भी दागने की कोशिश की.
फिलहाल छात्रा की मां और तीनों आरोपियों पर गैंगरेप और सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. महिला एएसआई बिमला को केस की जांच सौंपी गई है.
राहुल सिंह