दिल्ली: वर्टिकल गार्डन से चुराया गमला, वीडियो वायरल, इंटरनेट पर भड़के लोग

दिल्ली में एक पुल के नीचे लगे वर्टिकल गार्डन से एक शख्स पॉट चुराते हुए दिख रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग बुजुर्ग शख्स के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
वर्टिकल गार्डन से शख्स ने चुराया पॉट वर्टिकल गार्डन से शख्स ने चुराया पॉट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

  • वर्टिकल गार्डन से शख्स ने चुराया पॉट
  • कैमरे में कैद हुई बुजुर्ग की हरकत
दिल्ली में वर्टिकल गार्डन से पौधे चुराते एक शख्स का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. ऑलवेज दिल से नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर इस वीडियो में एक शख्स पुल के नीचे वर्टिकल गार्डन से प्लांट तोड़ते हुए दिख रहा है.

शख्स ने शर्ट और पैंट पहना है, साथ ही एक बैग कंधे पर लटकाया है. 12 सेकेंड की वीडियो क्लिप में शख्स प्लांट उखाड़ता है, फिर पॉट को रखता हुआ दिख रहा है. मिट्टी जमीन पर डालता है. जैसे ही शख्स को जानकारी मिलती है कि कोई इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है, शख्स तेजी से भाग रहा है.

Advertisement

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि शख्स प्लांट कंटेनर्स को चुरा रहा है. इस प्लांट को एमसीडी या किसी अन्य सरकारी विभाग ने लगाया है. ग्रीन इंडिया मूवमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है. पता नहीं क्यों बूढे अंकल जी ऐसा कर रहे हैं, क्यों प्लांट को तबाह कर रहे हैं.

कैप्शन में लिखा गया है कि हमें सरकार को कोसने का हक नहीं है, अगर हम ऐसे लोगों को रोकते नहीं हैं. मैंने शख्स को पकड़ लिया और स्थानीय अधिकारियों के हवाले कर दिया है. लेकिन इस बार मैंने उन्हें छोड़ने का फैसला किया. '

इस वीडियो में दिल्ली की आम आदमी पार्टी के साथ अरविंद केजरीवाल को टैग किया है. इस वीडियो को अब तक 19,000 बार देखा जा चुका है. लोग शख्स पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. एक यूजर ने शख्स को लालची और बेशर्म भी कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »