सुकमा के शहीदों का बदला! 15 नक्सलियों को मार गिराने का दावा

सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला ले लिया गया है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार से मंगलवार तक चले नक्सल रोधी अभियान में 20 नक्सलियों के मारे जाने का दावा सुरक्षा अधिकारियों ने किया है. कोबरा बटालियन ने 13-14 मई की रात सुकमा और बीजापुर में ऑपरेशन चलाकर 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

Advertisement
सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला

मुकेश कुमार

  • रायपुर,
  • 17 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला ले लिया गया है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार से मंगलवार तक चले नक्सल रोधी अभियान में 20 नक्सलियों के मारे जाने का दावा सुरक्षा अधिकारियों ने किया है. कोबरा बटालियन ने 13-14 मई की रात सुकमा और बीजापुर में ऑपरेशन चलाकर 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

सीआरपीएफ के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के रायगुंडम के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई. इसमें सुरक्षा बलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं, रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हो बताए जा रहे हैं.

Advertisement

इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है. इसे उस ऑपरेशन के दौरान फिल्माया गया, जो सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा है. वीडियो में कोबरा के जवान जंगलों में पोजीशन लेकर फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. फायरिंग की आवाज भी साफ सुनी जा सकती है. सीआरपीएफ ने नक्सलियों को मार गिराया है.

बड़ी संख्या में मारे नक्सली
आईजी ने कहा कि मौके पर गिरे खून और लाशों को घसीटे जाने के साक्ष्यों के आधार पर नक्सलियों के इतनी संख्या में मारे जाने का दावा किया जा रहा है. इस ऑपरेशन में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जबकि शहीद जवान के शव को पूरे सम्मान सहित उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया है.

100-150 नक्सली सक्रिय
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने बताया कि सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल और कोबला बटालियन के जवान एक साथ अभियान के लिए निकले थे. तीन दिनों से इलाके में अभियान चलाया जा रहा था. सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि रायगुंडम के जंगलों में 100-150 की संख्या में नक्सली सक्रिय हैं.

Advertisement

शव लेकर भागे नक्सली
उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग जगहों में हुई में 20 नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ के दौरान नक्सली अपने साथियों के शव साथ ले गए. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी जितनी भी बार मुठभेड़ हुई है, नक्सली साथियों के शव को लेकर जंगलों में भाग जाते हैं. हाल ही में पांच नक्सलियों को मारा गया था.

एंटी नक्सल ऑपरेशन
- छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा में CRPF ने नक्सलियों को घेरा
- ऑपरेशन में 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
- मारे गए ज्यादातर नक्सली सुकमा हमले में शामिल थे
- 13-14 मई के दौरान चलाया गया एंटी नक्सल ऑपरेशन
- 24 अप्रैल को सुकमा में हुए नक्सली हमले 25 जवान शहीद हुए थे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »