गुजरातः नौकरानी ने अपनी ही मालकिन को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट

गुजरात के अहमदाबाद में एक नौकरानी द्वारा घर की मालकिन को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये की लूटपाट का मामला सामने आया है. लूटपाट का पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
नौकरानी ने मालकिन को रस्सी से बांधकर घर में की लूटपाट नौकरानी ने मालकिन को रस्सी से बांधकर घर में की लूटपाट

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 21 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में एक नौकरानी द्वारा घर की मालकिन को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये की लूटपाट का मामला सामने आया है. लूटपाट का पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पीड़ित महिला रश्मि गुप्ता अपने घर पर अकेली थी. उसी दौरान उनकी अपने पति और एक अज्ञात शख्स के साथ रश्मि के घर में दाखिल हुई. घर में घुसते ही तीनों ने रश्मि को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट करना शुरू कर दिया.

Advertisement

तीनों आरोपी घर से तकरीबन 12 लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गए. लूटपाट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement