भोजपुरी फिल्मों में निभाता था पुलिस का किरदार, असल में निकला वाहन चोर, 50 गाड़ियां बरामद

इस पूरे प्रकरण में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी भी शामिल है. ये शातिर चोर एक्सीडेंटल गाड़ियों को चुराते थे और उनकी मरम्मत के बाद नई कर देते थे.

Advertisement
बरामद की गई गाड़ियों की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है बरामद की गई गाड़ियों की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है

  • डीसीपी (ईस्ट) और उनकी टीम ने 5 शातिरों को पकड़ा
  • इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं, पूछताछ जारी

लखनऊ पुलिस ने लग्जरी कार चुराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 करोड़ रुपये कीमत की 50 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं. इस गिरोह में एक भोजपुरी एक्टर नासिर भी शामिल है, जो पुलिस की गिरफ्त में है.

Advertisement

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश की राजधानी में एक्सीडेंटल गाड़ियों की आड़ में चोरी की गाड़ियों को खरीदने-बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. डीसीपी (ईस्ट) सोमेन वर्मा और उनकी टीम ने आरोपियों के पास से बीएमडब्ल्यू, इनोवा जैसी 50 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं.

उन्होंने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 50 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा. लखनऊ पुलिस चोरी की इन गाड़ियों की रिकवरी के लिए दिल्ली समेत कई शहरों की पुलिस के साथ संपर्क में है.

इस गिरोह में एक भोजपुरी एक्टर नासिर भी शामिल है. नासिर तीन भोजपुरी फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका है. वहीं, इस मामले में खुद को कल्याण बोर्ड का ओएसडी बताने वाला एक व्यक्ति ओमी पाल वांछित है. साथ ही रिजवान नाम का भी एक आरोपी है जो बड़ा कारोबारी बनकर बैंकॉक में होटल खरीदने की फिराक में था.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस शातिर गिरोह के तार नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों से जुड़े हैं. ये शातिर चोर एक्सीडेंटल गाड़ियों को चुराते थे और उसकी मरम्मत के बाद नई कर देते थे.

पुलिस ने खरीदी थी इनोवा गाड़ी...

इस गिरोह की एक टीम कार चोरी का काम करती है. दूसरी टीम चेसिस नंबर बदलकर ओवरराइट करती है और तीसरी टीम बेचने और इंश्योरेंस का काम करती है. इस पूरे प्रकरण में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी भी शामिल है. इस गिरोह के भंडाफोड़ के लिए पुलिस ने इनोवा गाड़ी खरीदी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »