अंतरंग संबंध बनाते समय प्रेमी जोड़े की मौत

फ्रांस के एक प्रेमी जोड़े की इंग्लिश चैनल के शोजी द्वीप के एक किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बनाने के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई. किले की दीवार पर उनके कपड़े पाए गए हैं.

Advertisement
फ्रांस के एक प्रेमी जोड़े की इंग्लिश चैनल के शोजी द्वीप के एक किले में हुई मौत. फ्रांस के एक प्रेमी जोड़े की इंग्लिश चैनल के शोजी द्वीप के एक किले में हुई मौत.

aajtak.in

  • लंदन,
  • 25 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

फ्रांस के एक प्रेमी जोड़े की इंग्लिश चैनल के शोजी द्वीप के एक किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बनाने के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई. किले की दीवार पर उनके कपड़े पाए गए हैं.

वॉबान किले की खाई में प्रेमी जोड़े का शव नग्न अवस्था में मिला है. ऐसा अंदेशा है कि प्रेमी जोड़े किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बना रहे थे. उस दौरान फिसलने से दोनों की मौत हो गई.

प्रेमी जोड़े की उम्र 30 वर्ष के आसपास है. वे फ्रांस के नॉरमैंडी क्षेत्र के रहने वाले थे. किले की चहारदीवारी से वे गलती से फिसलकर खाई में जा गिरे. किले की दीवार पर से उनके कपड़े बरामद किए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement