आगरा: घर से फरार प्रेमी जोड़े ने ताजनगरी में की खुदकुशी

आगरा के थाना शाहगंज के बारह खंभा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल युवक-युवती पाए गए. राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत को घोषित कर दिया गया.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के आगरा की घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की घटना

मुकेश कुमार

  • आगरा,
  • 16 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज के बारह खंभा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल युवक-युवती पाए गए. राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत को घोषित कर दिया गया. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मसला मान रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह थाना शाहगंज के बारह खंभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे लाइन पर एक युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े मिले. राहगीरों की सूचना पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृतकों के पास से मिले बैग में रखे आई कार्ड के आधार पर युवक-युवती की पहचान ललितपुर के बड़ापुरा निवासी अखिलेश और वैष्णवी के रूप में की है. पुलिस को शक है कि दोनों में प्रेम संबंध था. परिजनों की इजाजत नहीं मिलने की वजह से घर से भाग गए होंगे, लेकिन जिंदगी से हार गए. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है.

सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के कटे होने की सूचना मिली, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शवों को के लिए भेज दिया है. दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना के बाद युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि युवती की सांसें चल रही थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »