सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग के स्टीकरों की लूट, पुलिस की उड़ी नींद

पुलिस इन लुटेरों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश में लगी है. फिलहाल पुलिस ने ये साफ नहीं किया है कि स्टीकर्स पूरी तरह तैयार थे या इन पर कुछ काम बाकी था.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग के स्टीकरों की लूट सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग के स्टीकरों की लूट

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में मर्डर की घटना को अभी दो दिन ही हुआ है और उधर कल यानी मंगलवार को नार्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार थाना एरिया के वजीरपुर में प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी से सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग के 121 स्टिकर्स का लिफाफा छीन लिया गया और स्नेचर्स बाइक से फरार हो गए.

दरअसल, वजीरपुर इण्डस्ट्रियल एरिया के सिद्धार्थ ग्राफिक्स के मालिक दिनेश कुमार एक लिफाफे में 121 सुप्रीम कोर्ट के स्टिकर्स लेकर निकले थे कि अचानक बाइकर्स ने लिफाफा छीन लिया और फरार हो गए. दिनेश के मुताबिक बदमाशों ने सिर्फ लिफाफा ही लूटा और भाग गए. इससे इस बात का शक हो रहा है कि उनका इरादा सिर्फ लिफाफा ही लूटने का था.

Advertisement

अब स्नेचर्स का मकसद स्टीकर लूटना ही था या लिफाफे में पैसे की आशंका में स्टिकर्स लूट लिए गए ये अभी साफ नहीं हुआ है. लेकिन, इतना जरुर है कि सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग के स्टीकर का गलत इस्तेमाल हो सकता है. हो सकता है किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े किसी शख्स ने इसे अंजाम दिया हो. उन्हें पहले से पता हो कि स्टीकर्स यहीं छपते हैं, और कब उनकी डिलीवरी होनी है. और पूरी रेकी के बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया हो. और फिर लंबे अंतराल के बाद इन स्टीकर्स का इस्तेमाल कर किसी वारदात को अंजाम दे दें.

स्टीकर ने दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा रखी है. पुलिस इन लुटेरों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश में लगी है. फिलहाल पुलिस ने ये साफ नहीं किया है कि स्टीकर्स पूरी तरह तैयार थे या इन पर कुछ काम बाकी था. इतना तो साफ है कि इन स्टीकर्स पर अभी तक गाड़ी नंबर और इश्यु करने वाले अथॉरटी के साइन नहीं हैं पर पार्किंग में तैनात कर्मचारी हर गाड़ी के सिग्नेचर नहीं मिला सकते. फिलहाल अशोक विहार थाने की कर मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »