दोस्त को मैसेज लिखा- प्लेन में बैठे हैं आतंकी, रोककर यात्री को उतारा

सुरक्षाकर्मियों ने मैसेज करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है. लगातार इस शख्स से पूछताछ जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मनोज्ञा लोइवाल

  • कोलकाता,
  • 26 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

कोलकाता के एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज के विमान में एक मैसेज की वजह से हंगामा हो गया. मुंबई जाने वाले इस विमान में एक यात्री अपने दोस्त को मैसेज कर रहा था कि इस विमान में आतंकी सवार हैं.

यात्री के इस मैसेज को साथ बैठे यात्री ने पढ़ लिया और क्रू को बुलाया. क्रू ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी और तुरंत प्लेन को वापस पार्किंग में लाया गया. ये विमान टेक ऑफ होने ही वाला था जब इस मैसेज वाले की जानकारी मिली.

Advertisement

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. ये हादसा की फ्लाइट 9W 472 में हुआ. ये विमान सुबह 8.35 पर मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन इस हादसे की वजह से करीब एक घंटे लेट हुआ.

आपको बता दें कि आज ही 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की 10वीं बरसी भी है, यही कारण है कि देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement