राजस्थान: घर से भागी नाबालिग लड़की प्रेमी संग मिली, लेकिन इस हालत में

परिजनों की शिकायत पर प्रेमी जोड़े को मरणासन्न अवस्था में एक दुकान के अंदर से खोज निकाला गया. घटना भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र के घटाल गांव की है.

Advertisement
प्रेमी जोड़े ने काटी हांथ की नसें प्रेमी जोड़े ने काटी हांथ की नसें

शरत कुमार / आशुतोष कुमार मौर्य

  • अलवर,
  • 24 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

राजस्थान के अलवर जिले में एक प्रेमी जोड़े द्वारा हांथ की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कथित तौर पर लड़की नाबालिग है और परिजनों का आरोप है कि लड़का उसे बहकाकर भगा ले गया था. लड़की के परिजनों की शिकायत पर लड़के के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने और जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर प्रेमी जोड़े को मरणासन्न अवस्था में एक दुकान के अंदर से खोज निकाला गया. घटना भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र के की है. लड़का और लड़की दोनों के ही परिवार मूल रूप से बिहार के हैं.

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और आशंका है कि परिजनों द्वारा स्वीकार न किए जाने के डर से प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने का फैसला किया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की गुरुवार से लापता थी. परिजनों ने कई जगह तलाश किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

परिजनों ने एक लड़के पर लड़की को अगवा करने का शक भी जताया. परिजनों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो लड़का और लड़की एक दुकान के अंदर लहुलुहान अवस्था में मिल गए. पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

बहरहाल मामले की जांच में फूलबाग थाना पुलिस जुटी हुई है. पुलिस इस मामले को से जोड़कर देख रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने लड़की के नाबालिग होने की आशंका भी जाहिर की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »