ब्लैकमेल कर 2 महीने तक किया छात्रा से बलात्कार, आरोपी टीचर अरेस्ट

छात्रा ने बताया ब्लैकमेल करने वाली तस्वीरों के आधार पर आरोपी टीचर पिछले 2 महीने से बलात्कार कर रहा था. पूरे मामले के खुलासा होने के बाद  पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

शरत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

  • वायरल तस्वीरों से हुआ रेप का खुलासा
  • आरोपी ने ही तस्वीरों को वायरल किया
  • गिरफ्तारी हुआ इंटर्न टीचर

राजस्थान के भीलवाड़ा के सरकारी स्कूल में टीचर ने गुरु शिष्य के संबंधों को शर्मसार कर दिया. बीएड की पढ़ाई पूरी कर सरकारी स्कूल में इंटर्नशिप करने आए एक युवक ने अपनी ही छात्रा के साथ बलात्कार किया. यही नहीं आरोपी ने छात्रा का फोटो खींचकर 2 महीने तक ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाद आरोपी ने नाबालिग छात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दीं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी सरकारी स्कूल में पढ़ाता था और नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करता था. यह मामला तब सामने आया जब आरोपी ने नाबालिग छात्रा की ब्लैकमेल करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दीं. नाबालिग लड़की की तस्वीरें जब उसकी मां तक पहुंचीं तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.

स्कूल परिसर में किया रेप

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत फुलिया कलां थाना में की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने बताया है कि स्कूल में ही छुट्टी होने के बाद आरोपी टीचर ने उसके साथ कुछ तस्वीरें खींच लीं और उसके बाद एक दिन आरोपी ने रात को स्कूल परिसर में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया. उस दौरान टीचर के दो दोस्त स्कूल के बाहर निगरानी कर रहे थे.

छात्रा ने बताया ब्लैकमेल करने वाली तस्वीरों के आधार पर आरोपी टीचर पिछले 2 महीने तक छात्रा की इज्जत से खेलता रहा. पूरे मामले का खुलासा होने के बाद  पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »