बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से ब्रांच मैनेजर ने किया रेप

पंजाब के बटाला में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ उसके ब्रांच मैनेजर द्वारा रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पंजाब के बटाला और गुरदासपुर में हुई वारदात पंजाब के बटाला और गुरदासपुर में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 19 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

पंजाब के बटाला में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ उसके ब्रांच मैनेजर द्वारा रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महिला ने 24 अप्रैल को बटाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2013 से कंपनी में काम कर रही है. उसने आरोप लगाया कि अंबाला के वसंत विहार निवासी ब्रांच मैनेजर ने उसे अन्य शहरों में कार्यालय की बैठकों में साथ आने को कहा. उस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इसके बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. उसके भाई को जब इस बारे में पता चला तो ब्रांच मैनेजर ने फोन पर उसके भाई को भी धमकी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक ने जांच की और इसके बाद आरोपी के खिलाफ रेप और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है.


उधर, गुरदासपुर के एक गांव में 17 वर्षीय दलित लड़की से एक शख्स ने रेप किया. पुलिस ने बताया कि लड़की ने शिकायत की है कि 15 जून को आरोपी ने जबरन उसे घर से एक अज्ञात स्थान पर ले गया और वहां उससे रेप किया. पीड़िता ने अपनी व्यथा अपने अभिभावकों को बताई जिसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »