होटल में स्पाई कैमरा लगाकर बनाते थे कपल्स का अश्लील वीडियो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उत्तम होटल के दो कर्मचारियों को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी होटल के कमरे में रखे टीवी में खुफिया कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो बनाते थे. इस वीडियो को दिखाकर कपल को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते थे. नोएडा के एक शख्स की शिकायत पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • भोपाल,
  • 04 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उत्तम होटल के दो कर्मचारियों को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी होटल के कमरे में रखे टीवी में खुफिया कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो बनाते थे. इस वीडियो को दिखाकर कपल को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते थे. नोएडा के एक शख्स की शिकायत पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यूपी के नोएडा का रहने वाला एक युवक अपनी मंगेतर के साथ रेसकोर्स रोड के होटल उत्तम पैलेस में रुका था. होटल के कर्मचारियों ने उसके अंतरंग पलों का अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद में होटल में दर्ज फोन नंबर के जरिए बात करके वीडियो क्लिप दिखाई और इसके एवज में ढाई लाख रुपये मांगे थे. पीड़ित स्तब्ध था.

पीड़ित युवक ने इस बात की थाने में शिकायत की थी. उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि होटल कर्मचारी उपेन्द्र आर्य ने कमरे में लगे टीवी में स्पाई कैमरा लगाए हुए था. पुलिस ने उपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया. हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इसमें होटल मैनेजर विमुक्तानंद सारस्वत भी मिला हुआ है.

पुलिस ने उपेन्द्र के पास से कई पेन ड्राइव और मैमोरी कार्ड बरामद किए हैं. इन सभी में उन कपल्स के वीडियो थे, जो होटल के कमरे में रुकते थे. आरोपी होटल के कमरे में स्पाई कैमरे लगाते थे और फिर फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए होटल में दी गई आईडी के जरिए उस कपल को तलाश लेते थे. इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »