यूपी: होली के बाद हुड़दंग, पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

यूपी के भदोही में रंग खेलने में हुआ विवाद दो गुटों में आगजनी और हिंसा में बदल गया. उपद्रवियों ने डायल-100 गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिसवालों को भी घेर लिया. शनिवार को हुई इस घटना में पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया.

Advertisement
यूपी के भदोही में हुई हिंसा यूपी के भदोही में हुई हिंसा

मुकेश कुमार

  • लखनऊ,
  • 04 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

यूपी के भदोही में रंग खेलने में हुआ विवाद दो गुटों में आगजनी और हिंसा में बदल गया. उपद्रवियों ने डायल-100 गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिसवालों को भी घेर लिया. शनिवार को हुई इस घटना में पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया. शांति और सुरक्षा को लेकर इलाके में पीएसी की तैनाती की गई है. पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, होली की सुबह यानी शुक्रवार को रमयनपुर गांव का एक युवक सामान लेने करियांव बाजार आया था. उसी दौरान बाजार के कुछ युवकों द्वारा उस पर रंग फेक दिया गया, जिसका युवक ने विरोध किया. इस वजह से दोनों पक्ष के बीच कहासुनी बढ़ गई. इसके बाद यह मामला बड़े लोगों तक जा पहुंचा. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

देर शाम पुलिस जब मौके पर पहुंची तो किसी तरह मामला शांत कराया. दूसरे दिन शनिवार की सुबह रमयनपुर गांव का ही एक दूसरा युवक करियांव बाजार आया तो शुक्रवार को हुए वाद विवाद को लेकर कुछ व्यापारियों ने युवक को बुरी तरह पीट दिया. युवक को मारे-पीटे जाने की सूचना पर रमयनपुर गांव के लोग आक्रोशित हो गए.

वहां से कुछ लोग बाइक से घटना की जानकारी लेने के लिए करियांव बाजार आए तो स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया. व्यापारियों के आक्रोश को देख उपरोक्त लोग बाइक छोड़कर किसी तरह जान बचाते हुए भाग निकले. इसकी जानकारी मोढ़ पुलिस चौकी और डायल 100 को दी गई. पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने उन्हें भी निशाना बनाया.

Advertisement

यह बात पुलिस महकमें में पहुंचने पर प्रशासन हरकत में आ गया. इसी दौरान वहां पर गए सिपाही स्वतंत्र सिंह को भी व्यापारियों ने घेर लिया, लेकिन पास के ही एक व्यक्ति द्वारा इसका विरोध करने पर सिपाही किसी तरह से बच सका. मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला.

इस बीच उपद्रवी तत्व वहां से को देख भाग निकले. पुलिस ने मौके से मिले लगभग दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई. बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा. आरोपी लोगों के घर के सदस्य घर छोड़कर भाग निकले. जिलाधिकारी विशाख और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »