रिवॉल्वर ताने खड़े रहे कमांडो, फिल्मी स्टाइल में भागा बदमाश

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में दो गाड़ियों में हथियारों के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने एक दुकान के बाहर खड़ी कार को घेर लिया. उसमें मौजदू ड्राइवर को हथियार की नोक पर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन ड्राइवर बड़ी ही चालाकी से गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ वहां से भाग निकला.

Advertisement
जयपुर के जवाहर नगर इलाके में हुई घटना जयपुर के जवाहर नगर इलाके में हुई घटना

शरत कुमार / मुकेश कुमार

  • जयपुर,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में दो गाड़ियों में हथियारों के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने एक दुकान के बाहर खड़ी कार को घेर लिया. उसमें मौजदू ड्राइवर को हथियार की नोक पर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन ड्राइवर बड़ी ही चालाकी से गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ वहां से भाग निकला.

Advertisement

इसके बाद दो गाड़ियों में हथियारों के साथ आए लोगों ने भी अपनी गाड़ियों को उसके पीछे दौड़ा दिया. जवाहर नगर के पंचवटी सर्किल स्थित अन्नु पान भंडार के सामने यह पूरा घटनाक्रम घटित हुआ और जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया. किसी को कुछ भी समझ नहीं आया की आखिर हुआ क्या है. लोगों ने इस बात की तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस मौके पर आकर जल्द ही वापस लौट गई. तभी कुछ देर बाद पूरा माजरा समझ आया. दरअसल दो गाड़ियों में हथियारों के साथ आए आधा दर्जन लोग और कोई नहीं बल्कि एसओजी टीम के स्पेशल कमांडो थे. वे मुखबिर की सूचना पर शातिर बदमाश विशाल चौधरी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन पर आए थे. उस कार में विशाल अपने साथियों के साथ मौजूद था.

Advertisement

कार को एसओजी टीम ने अपनी गाड़ियों से घेरने का प्रयास किया, लेकिन विशाल हमेशा की तरह इस बार भी एसओजी टीम को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा. एसओजी कमांडो ने अपनी गाडियों से नीचे उतर विशाल को पिस्टल दिखाकर रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन विशाल रुकने के लिए तैयार नहीं हुआ. एक कमांडो ने पिस्टल से विशाल की कार पर वार किया.

उसने विशाल की कार का पिछला कांच भी तोड़ दिया, लेकिन इसका उस पर कोई असर पर नहीं पड़ा. वह अपनी जान बचाकर भागने में सफल हो गया. एसओजी अधिकारियों ने तुरंत ही पुलिस कमिश्नरेट को पूरे शहर में सघन नाकाबंदी कराने के आदेश दिए. इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने वॉयरलेस कर सभी थानों को अलर्ट कर दिया.

पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई, लेकिन विशाल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. विशाल चौधरी सांगानेर थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसने पिछले कुछ सप्ताह से जयपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा है. जयपुर पुलिस विशाल की तलाश में थी. उसको पकड़ना पुलिस के लिए नाक का सवाल था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी निकल गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »