प्रिंसिपल मर्डर केस: आरोपी छात्र ने क्राइम शो देख रची थी साजिश

पूछताछ के दौरान शिवांश ने बताया कि वह अक्सर टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'क्राइम पेट्रोल' देखता था. उसने एक एपिसोड ऐसा भी देखा था, जिसमें एक छात्र अपने टीचर की हत्या कर देता है.

Advertisement
आरोपी छात्र ने कुबूल किया जुर्म, क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी साजिश आरोपी छात्र ने कुबूल किया जुर्म, क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी साजिश

आशुतोष कुमार मौर्य

  • चंडीगढ़,
  • 23 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

हरियाणा के यमुनानगर में एक निजी स्कूल की महिला प्रिंसिपल की एक छात्रा हत्या किए जाने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले आरोपी छात्र ने पुलिस से अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस का भी कहना है कि उन्हें आरोपी छात्र के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं.

वारदात यमुनानगर के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की है, जहां आरोपी छात्रा शिवांश ने बीते शनिवार को पैरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान अपने पिता की रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां दागते हुए प्रिंसिपल ऋतु छाबड़ा की हत्या कर दी थी.

Advertisement

शिवांश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने टीवी पर आने वाले एक बेहद मशहूर क्राइम शो को देखकर प्रिंसिपल की हत्या की साजिश रची थी. शिवांश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. स्कूल में मौजूद लोगों ने ही उसे पकड़ा था.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिवांश ने बताया कि वह अक्सर टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ' देखता था. उसने एक एपिसोड ऐसा भी देखा था, जिसमें एक छात्र अपने टीचर की हत्या कर देता है. वह छात्र भी टीचर से परेशान था.

क्राइम शो के इसी एपीसोड को देखकर शिवांश के मन में अपने स्कूल की प्रिंसिपल की हत्या करने का आइडिया आया. शिवांश ने बिना डरे अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. SHO ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है.

Advertisement

SHO के मुताबिक, अब तक की पूछताछ में शिवांश ने बताया कि उसे स्कूल में बात-बात पर टॉर्चर किया जाता था. इससे वह बेहद परेशान था. प्रिंसिपल ऋतु छाबड़ा भी कई बार उसे स्कूल से निकालने की धमकी दे चुकी थीं.

उसने बताया कि प्रिंसिपल ने उसके परिजनों से उसकी शिकायतें बताने की बात भी कही थी. उसे डर था कि अगर पैरेंट्स को पता चल गया तो उसे डांट पड़ेगी. इसलिए उसने प्रिंसिपल की हत्या करने की योजना बनाई, ताकि पूरा मामला खत्म हो जाए.

वारदात को अंजाम देने के लिए वह घर से रिवॉल्वर लेकर सीधे स्कूल में दाखिल हुआ. स्कूल में वह सीधे प्रिंसिपल रूम में घुस गया. हालांकि वहां पहुंचकर उसने प्रिंसिपल से पहले प्रैक्टिकल लेने की बात कही.आरोपी के मुताबिक, लेकिन . फिर वह प्रिंसिपल के ऑफिस से बाहर आ गया, हालांकि तुरंत वह दोबारा उनके ऑफिस में दाखिल हुआ और तड़ातड़ रिवॉल्वर में लोडेड सारी गोलियां दाग दीं.

उसने बताया कि गोलियां लगने के बाद मैडम जख्मी हो गई थीं. तब उसे यह पता नहीं था कि उनकी मौत हो जाएगी. पकड़े जाने के बाद ही उसे मैडम की मौत होने का पता चला.

हालांकि पुलिस ने यह भी शक जाहिर किया है कि वारदात को अंजाम देते वक्त शिवांश नशे में था. अपने शक की पुष्टि के लिए पुलिस ने उसके ब्लड सैंपल लिए हैं, जिन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है. आरोपी का कहना है कि वह घर से अकेला आया था और अकेले ही उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »