गुरुग्राम: 20 से अधिक लूट के मामलों में वांटेड शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह गिरोह बीते एक साल में हीरो होंडा चौक पेट्रोल पंप, पटौदी, हेली मंडी और पटौदी रोड पर स्थित पेट्रोल पंपों पर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था. गिरोह के सरगना को पटौदी रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
पेट्रोल पंपों पर लूटमार करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार पेट्रोल पंपों पर लूटमार करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • गुरुग्राम,
  • 24 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

साइबर सिटी गुरुग्राम में लुटेरों के एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. यह गिरोह सिर्फ पेट्रोल पंपों को निशाना बनाता था. पुलिस को गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में एक के बाद एक कई पेट्रोल पंपों को लूटने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड 20 से अधिक मामलों में वांटेड था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बीते एक साल में हीरो होंडा चौक पेट्रोल पंप, पटौदी, हेली मंडी और पटौदी रोड पर स्थित पेट्रोल पंपों पर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था. गिरोह के सरगना को किया गया.

काफी समय से यह गिरोह पुलिस की नाक का सवाल बना हुआ था. क्राइम ब्रांच ने बताया कि जब इस वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया गया उस समय भी वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वे अब जेल की सलाखों के पीछे हैं. क्राइम ब्रांच के IO संजय कुमार ने बताया कि वांटेड अपराधी प्रवीण उर्फ गंजा काफी खतरनाक है और साल भर से पुलिस के लिए सिरदर्द बन हुआ था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई लूट की कई वारदातों में प्रवीण CCTV फुटेज में दिखाई पड़ा था. लेकिन लगातार इलाका बदल-बदल कर वारदातों को अंजाम देने के कारण हाथ नहीं आ पा रहा था.

पूछताछ के दौरान शातिर अपराधी प्रवीण ने होने की बात कुबूल ली है. पुलिस ने इससे वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा बरामद किया है. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ अभी भी जारी है. पुलिस को भरोसा है कि पूछताछ में और भी कई वारदातों की गुत्थी सुलझ सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »