गुरुग्राम: महिला डॉक्टर को बंधक बना साथी डॉक्टर ने किया रेप, केस दर्ज

आरोपी ने 7 नवंबर को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और छह लाख रुपये की मांग की. इसी दौरान डॉक्टर ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए.

Advertisement
दोनों ने पार्टनरशिप में नर्सिंग होम खोल रखा है दोनों ने पार्टनरशिप में नर्सिंग होम खोल रखा है

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • गुरुग्राम,
  • 10 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर रेप करने की वारदात सामने आई है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को घर बुलाकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया. पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज की है. हालांकि आरोपी डॉक्टर अभी फरार है.

गुरुग्राम महिला पुलिस थाने में साइबर सिटी के सेक्टर 56 में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने एक नामी हॉस्पिटल के डॉक्टर पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है. महिला थाने में दी गयी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर पर शादी के नाम पर झांसा देकर कई बार रेप करने के आरोप लगाए हैं.

Advertisement

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता की मानें तो पीड़िता और आरोपी दोनों की एक बताई जा रही है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों ही हालांकि अभी सेक्टर 51 में स्थित एक नामी हॉस्पिटल में काम कर रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि करीब 9 माह से वह एकदूसरे को जानते हैं.

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि दोनों ने खांडसा रोड पर पार्टनरशिप में एक नर्सिंग होम खोल रखा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था. आरोपी ने 7 नवंबर को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और छह लाख रुपये की मांग की.

इसी दौरान डॉक्टर ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता की शिकायत है कि अब आरोपी डॉक्टर कर रहा है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर तरणजीत के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध रूप से पैसा वसूलने, और बंधक बनाकर रेप करने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »