गुजरातः 16 लाख रुपये लेकर पार्किंग में टहल रही थी महिला, गिरफ्तार

गुजरात के भुज में एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों की वजह से हिरासत में लिया गया. महिला के सामान की तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 16 लाख रुपये बरामद किए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

गोपी घांघर / राहुल सिंह

  • भुज,
  • 16 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

गुजरात के भुज में एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों की वजह से हिरासत में लिया गया. महिला के सामान की तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 16 लाख रुपये बरामद किए. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.

मामला भुज के नूतन स्वामीनारायण मंदिर का है. पुलिस के मुताबिक, पार्किंग स्थल पर काफी देर से चहलकदमी करती महिला को हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने जब महिला के सामान की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला के पास से 16 लाख रुपये बरामद किए. बरामद किए गए ज्यादातर नोट नई 500 और 2000 की करंसी में थे.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 12 लाख रुपये 2000 के नोटों में, 3 लाख रुपये 100 के नोटों में और 1 लाख रुपये नये 500 के नोटों में हैं. महिला से पूछताछ जारी है. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी के साथ महिला मंदिर परिसर में क्या कर रही थी. पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या महिला मंदिर में रकम बदलवाने के लिए आई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »