डायन बताकर देवरानी-जेठानी को पेड़ से बांधा, गर्म लोहे से दागा

गुजरात के दाहोद में डायन होने के संदेह में देवरानी-जेठानी को पेड़ में बांधकर उन्हें गर्म लोहे से दागा गया.

Advertisement
पीड़ित देवरानी-जेठानी (फोटो-गोपी) पीड़ित देवरानी-जेठानी (फोटो-गोपी)

गोपी घांघर / वरुण शैलेश

  • अहमदाबाद,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

गुजरात के दाहोद में अंधविश्वास के चलते बर्बरता की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. डायन होने के शक में देवरानी-जेठानी को पेड़ में बांधकर उन्हें गर्म लोहे से दागा गया. हैरत की बात है कि परिवार के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. ओझा ने दोनों महिलाओं पर डायन का साया होने की बात कही थी.

असल में, कुछ दिनों पहले परिवार में बुखार के बाद अचानक ही एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार के लोग परेशान हो गए और उन्हें लगा कि इसके पीछे किसी ऊपरी ताकत का साया है. परिवार को लोग यह जानने के लिए ओझा के पास पहुंच गए.       

Advertisement

ओझा ने परिवार के सभी सदस्यों का नाम चिठ्ठी में लिख फेंका. इस प्रक्रिया में देवरानी-जेठानी के नाम की चिठ्ठी खुली और इसके बाद दोनों महिलाओं के साथ परिवार के लोगों ने यह सलूक किया. जख्मी देवरानी-जेठानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.         

एक पीड़ित महिला की बेटी पुष्पा ने बताया कि डायन कहते हुए उसकी मां को घर से खींचकर बाहर लाया गया और फिर में पेड़ से बांधकर गर्म लोहे से दागा गया. पीड़ित महिलाओं के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद ही मामला सामने आ पाया. पीड़िता नूरीबेन की बेटी ने दाहोद के लिमडी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जेठ मासूभाई डामोर समेत परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि देवरानी-जेठानी को बचाने के लिए जो लोग सामने आए परिवार के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और तलवार लेकर दौड़ पड़े.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »