शादी से पहले फरार हुआ दूल्हा, पंचायत का फैसला अब दूल्हे के भाई से होगी शादी

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया. दरअसल वधु पक्ष के लोग सगाई की रस्म के लिए आए थे, तब उन्हें पता चला कि जिसका वह टीका करने आए हैं, वह तो गायब है.

Advertisement
पंचायत का फैसला, फरार लड़के के छोटे भाई से हो शादी पंचायत का फैसला, फरार लड़के के छोटे भाई से हो शादी

लव रघुवंशी / BHASHA

  • गाजियाबाद,
  • 05 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया. दरअसल वधु पक्ष के लोग सगाई की रस्म के लिए आए थे, तब उन्हें पता चला कि जिसका वह टीका करने आए हैं, वह तो गायब है. उसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

पंचायत ने किया फैसला
देर रात में सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया. पुलिस के समझाने के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. वहां पर पंचायत में फैसला लिया गया कि अब की जगह उसके भाई से लड़की की शादी कराई जाएगी और तय तारीख को ही उसकी शादी होगी.

Advertisement

दोस्तों के साथ हुआ फरार
मेरठ के नई बस्ती से धर्मपाल सिंह अपनी छोटी बेटी की सगाई की रस्म लेकर गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के भुरगढ़ी आए थे. सगाई की रस्म लेकर पहुंचे तो देखा कि श्यामपाल सिंह का लड़का करन सिंह अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया है.

लड़के के भाई से हुआ रिश्ता
कुछ भी बताने से मना करने पर शाम आठ बजे के करीब थाना मसूरी पहुंचा और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो काफी संख्या में लोगों का हुजूम लगा हुआ था. ग्राम की पंचायत में थाना मसूरी की मौजूदगी में श्यामपाल सिंह ने अपने तीसरे लड़के हरेन्द्र सिंह को रिश्ता तय किया.

फरार लड़के को बेदखल करने का आदेश
पंचायत में पुलिस मौजूदगी में बातों के अनुसार दो दिन पहले घर से फरार करन को घर से बेदखल किया जाएगा और की तय हुई पहली से ही पांच तारीख को मेरठ के नई बस्ती बारात जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »